Parliament Budget Session Live: संसद में गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

0
294
Parliament Budget Session Live
Parliament Budget Session Live: संसद में गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
  • अध्यक्ष की कुर्सी की तरफ कागज फेंकने के आरोप 8 सांसद हैं निलंबित
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में दे सकते हैं चर्चा का जवाब 

Parliament Today Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज विपक्ष के हंगामे पर नाराजगी जताते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी है। गौरतलब है कि बुधवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन में सुबह से शाम तक लगातार हंगामा जारी रखा, जिसके कारण प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच भी नहीं हो सकी। आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की जिसके बाद महज 65 सेकंड के भीतर कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। ओम बिरला ने कहा, 4 फरवरी को जो हुआ, वह सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं था।

ये भी पढ़ें : Parliament Today Updates: भारत-यूएस ट्रेड डील पर आज फिर हंगामे के आसार

प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यसभा में दे सकते हैं भाषण

संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है और आज भी संसद में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर सातवें दिन भी हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोके जाने को लेकर आज भी हंगामा करते रहे। इससे पहले सुबह इंडिया ब्लॉक ने मीटिंग की थी जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में चर्चा का जवाब दे सकते हैं। आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं।

मुख्य तौर पर इन तीन मुद्दों पर बरकरार है गतिरोध

विपक्षी सांसद एक और जहां भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद से संसद में इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार ने आश्वस्त किया है कि संबंधत विवरण पार्लियामेंट में साझा किया जाएगा, इसके बावजूद विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं।

बुधवार को मकसद द्वार के पास विरोध प्रदर्शन

मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी की तरफ कागज फेंकने के आरोप में आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया है जिसको लेकर भी संसद में गतिरोध बरकरार है। इन आठों सांसदों ने बुधवार को मकसद द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने न दिए जाने को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है।  विपक्ष का कहना है कि अगर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाएगा तो प्रधानमंत्री को भी नहीं बोलने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Parliament Budget Session: फ्लोर स्ट्रेटेजी बनाने के लिए ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसदों ने की बैठक

  • TAGS
  • [post_tags]