Parliament Budget 2023: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू, द्रौपदी मुर्मू ने की सरकार की उपलब्धियों की तारीफ

0
284
Parliament Budget 2023
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू, की सरकार की उपलब्धियों की तारीफ

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Parliament Budget 2023): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। राष्ट्रपति ने इस मौके पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को संबोधित किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वे पेश करेंगी वहीं वह कल सुबह 11 बजे आम बजट 2023-24 पेश करेंगी। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ ही वास्तविक नियंत्रण (एलएसी) पर भी हर  तरह के संकट में दुस्साहस दिखाया है।

दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है भारत

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत की एविएशन मार्केट आज दुनिया की तीसरा बड़ा मार्केट बन चुकी है। इसमें उड़ान योजना की भी बहुत बड़ी भूमिका है। साल 2014 तक देश में एयरपोर्ट की संख्या 74 थी जो बढ़कर 147 हो गई है। इस तरह देश दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है।

रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली संचालित नेटवर्क बनने की राह पर

राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली से चलने वाला रेलवे नेटवर्क बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वंदे भारत के रूप में अब एक आधुनिक व सेमी हाईस्पीड ट्रेन भारतीय रेल का हिस्सा बन चुकी है। जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट के दुर्गम क्षेत्रों को भी रेलवे से जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के बड़े रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है।

हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी से कम नहीं

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर ओलंपिक व पैरा गैम्स में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर यह साबित भ्री कर दिया है। राष्टÑपति ने कहा, मेरी सरकार खेलों के जरिए भी देश के युवाओं की शक्ति को देश के सम्मान से जोड़ रही है। उन्होंने कहा, देश के कोने-कोने में ऐसी प्रतिभाओं को खोजने व उनका टैलेंट निखारने के लिए खेलो इंडिया गेम्स, खेलो इंडिया सेंटर्स से लेकर टॉप्स स्कीम चलाई जा रही हैं।

पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा देश

राष्टÑपतिने कहा, आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है। इसी के साथ आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा, एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया, तो वहीं हर जिले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है।

देश के 11 करोड़ छोटे किसान सरकार की प्राथमिकता

राष्ट्रपति ने कहा, रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। उन्होंने कहा, हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता आज देख रहे हैं। देश में किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई अब बंदिश नहीं है। देशवासियों ने लगातार दो बार स्थिर सरकार को चुना है और सरकार ने हमेशा बिना भेदभाव के काम किया है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे भी चलाने का भी मोदी सरकार ने निर्णय लिया है। राष्ट्रपति ने कहा, मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं।

भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला

केंद्र सरकार के नेतृत्व में गरीब, दलित, आदिवासियों को सपने देखने का साहस मिला है। आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है। आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का भारत माध्यम बना गया है और यही वजह है कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है। बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की।

इस बजह से सत्र पर हंगामे के आसार

संसद में बजट सत्र को लेकर हंगामे के आसार हैं। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएफ) और आम आदमी पार्टी (आप) ने अभिभाषण के बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बीआरएस के सांसद केशव राव ने कहा है कि वे राष्ट्रपति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से एनडीए सरकार की शासन विफलताओं को उजागर करना हमारा मकसद है।

यह भी पढ़ें –Weather January 31 Update: पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी से फिर बढ़ी दुश्वारियां, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, अमेरिका में बर्फीला तूफान बना आफत

यह भी पढ़ें – Ruckus In Vistara Flight: फ्लाइट में अब नशे में धुत महिला ने क्रू मेंबर्स से की मारपीट और उतारे अपने कपड़े

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE