Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान

0
374
Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान
Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान

दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के सामने, दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी

Pakistan-Afghanistan War (आज समाज), इस्लामाबाद : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति युद्ध में बदल चुकी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था और रुक-रुक कर हमले हो रहे थे। लेकिन गत दिवस अफगानिस्तानी सेना ने पाकिस्तानी सेना पर बड़े स्तर पर हमले किए। जिससे पाकिस्तान को काफी नुकसान होने की खबरें हैं।

इसके बाद शुक्रवार अल सुबह पाकिस्तान की तरफ से काबुल पर हवाई हमले किए गए। जिसके बाद अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने युद्ध की घोषणा कर दी है। दोनों तरफ से बमबारी हो रही है। अफगानिस्तान पर हमले के साथ पाकिस्तान ने ‘खुले युद्ध’ की घोषणा करते हुए काबुल और कंधार पर बमबारी की। जिसके बाद अफगान सैनिकों ने भी सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं।

किस बात से भड़की ताजा झड़प

इस पूरे घटनाक्रम की शुरूआत रविवार को हुई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से हुई थी। पाकिस्तान का कहना है कि उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि अफगानिस्तान ने दावा किया कि इन हमलों में कई नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, मारे गए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि ये सटीक हमले हालिया आतंकी घटनाओं के जवाब में किए गए थे।

अफगानिस्तान ने किया यह दावा

अफगानिस्तानी सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान का दावा किया गया है। उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजी जिले में बाबरक पोस्ट के तहत अंजर सर इलाके में स्थित पाकिस्तानी शासन के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया गया है। उनके अनुसार इस कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार अफगान बलों के हाथ लगे हैं। इसके बाद एक्स पर एक अन्य अपडेट में उन्होंने कहा कि डूरंड लाइन पर व्यापक जवाबी सैन्य अभियान को शुरू किया गया है।

यह कार्रवाई 203 मंसूरी कॉर्प्स और 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स की तरफ से पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनर, नूरिस्तान और नंगरहार प्रांतों के कई इलाकों में और टोरखम गेट पर की जा रही है। उनके मुताबिक 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 के शव और कुछ अन्य सैनिकों को जिंदा हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें : US-Iran Conflict : पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बरकरार

  • TAGS
  • [post_tags]