Weather Update Today : मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत

0
245
Weather Update Today : मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत
Weather Update Today : मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत

पहाड़ी राज्यों में बारिश, बर्फबारी से ठंड तो मैदानी राज्यों में अभी से गर्मी का असर

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : साल का दूसरा माह अभी आधा भी नहीं बीता लेकिन उत्तर भारत के राज्य मौसमी बदलाव से जूझ रहे हैं। यहां पर दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ों में अभी भी बारिश और बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी राज्यों में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिन के समय धूप खिलने पर गर्मी बढ़ जाती है। ज्यादात्तर राज्यों का पारा अभी से 25 डिग्री को छूने लगा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में कोई ज्यादा बदलाव मौसम में दिखाई नहीं देगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल पहाड़ी राज्यों पर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में इस समय एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है, जिसका असर आने वाले कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

आज भी भारी बारिश और बर्फबारी का आसार

खास तौर पर 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में अच्छी बारिश और जमकर बर्फबारी हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। इसके साथ ही ऊपरी वातावरण में तेज जेट स्ट्रीम का दौर जारी है लेकिन मैदानों पर इसका सीमित असर दिखाई दे रहा है।

तापमान में भारी उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जबकि पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन इसके बाद दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। महाराष्ट्र में इसके उलट अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

  • TAGS
  • [post_tags]