PM New Office: नया पीएम आॅफिस तैयार, इस महीने शिफ्ट हो सकते हैं मोदी

0
240
PM New Office: नया पीएम आॅफिस तैयार, इस महीने शिफ्ट हो सकते हैं मोदी
PM New Office: नया पीएम आॅफिस तैयार, इस महीने शिफ्ट हो सकते हैं मोदी

रायसीना हिल्स के पास बनाया गया है नया आॅफिस
PM New Office, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत तक नए आॅफिस में काम शुरू कर सकते है। दिल्ली के रायसीना हिल्स के पास प्रधानमंत्री का नया आॅफिस लगभग तैयार है। सूत्रों ने बताया कि पीएम आॅफिस में शिफ्टिंग के लिए इस महीने दो मुहूर्त निकाले गए हैं। पहला 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन और दूसरा 19 जनवरी से 27 जनवरी के बीच, गुप्त नवरात्रि तक है। हालांकि, तब तक फिनिशिंग का काम पूरा नहीं हुआ, तो फरवरी में भी शिफ्टिंग हो सकती है।

नया पीएम आवास भी किया जा रहा तैयार

पीएम का नया आॅफिस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। नए पीएमओ के पास ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी बन रहा है। इसके तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मौजूदा आवास से भी नए आवास में शिफ्ट होंगे।

सेवा तीर्थ रखा गया नाम

निर्माण के दौरान पीएम के नए आॅफिस का नाम एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम सेवा तीर्थ रखा गया। इसका मतलब सेवा का स्थान है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नया संसद भवन और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव पहले ही तैयार हो चुके हैं।

आठ में से 3 नए मंत्रालय भवन भी तैयार हो चुके हैं। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में तीन इमारतें हैं। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का आॅफिस है।

ये भी पढ़ें: पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल, रास्ते से भटका रॉकेट

  • TAGS
  • [post_tags]