पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति और इजरायल के प्रधानमंत्री से फोन पर की बात
PM Modi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया की स्थिति विस्फोटक हो गई है। इस युद्ध की आग में कई देश आ चुके हैं। ईरान की तरफ से यूएई सहित कई अन्य देशों पर भी हवाई हमले किए जा रहे हैं। जिससे पश्चिम एशिया में माहौल पूरी तरह से अशांत हो चुका है। इस युद्ध के दौरान ईरान की तरफ से सबसे ज्यादा हमले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर किए जा रहे हैं।
इन हमलों के चलते यूएई में 60 लोगों के घायल होने की सूचना है। इसी बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और फिर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता जताई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।
सोशल मीडिया पर पीएम ने यह जानकारी साझा की
पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और भारत की चिंताओं को साझा किया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि संघर्ष को जल्द रोकने की जरूरत है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांति स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।
भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रयासरत्त
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं और रहते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार लगातार संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। उन्होंने तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) पर जोर दिया और कहा कि सभी पक्षों को मिलकर शांति बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मारे जाने की संभावना : ट्रंप


