एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, फडणवीस का ऐलान

0
356
Eknath Shinde to be Chief Minister of Maharashtra
Eknath Shinde to be Chief Minister of Maharashtra

आज समाज डिजिटल, Mumbai News:
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बुधवार देररात को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।

एकनाथ शिंदे शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राजभवन पहुंचे थे फडणवीस-शिंदे

एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंचे। यहां उनकी राज्यपाल से मुलाकात चल रही थी। महाराष्ट्र में आज शाम 7:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें : ये हैं एकनाथ शिंदे: कभी चलाते थे आटो, आज सत्ता स्टेयरिंग हाथ में

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE