Monsoon Update Today : सही गति से आगे बढ़ रहा मानसून : मौसम विभाग

0
160
Monsoon Update Today : सही गति से आगे बढ़ रहा मानसून : मौसम विभाग
Monsoon Update Today : सही गति से आगे बढ़ रहा मानसून : मौसम विभाग

कहा, जून अंत तक देश के ज्यादात्तर हिस्सों को कर लेगा कवर

Monsoon Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून आशानुरूप बर्ताव कर रहा है। इसकी चाल सामान्य है और यह लगातार एक्टिव रहते हुए लगभग आधे भारत को कवर कर चुका है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूवार्नुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ेगा और कई नए इलाकों को कवर कर सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले दो से तीन दिनों में इसके कर्नाटक के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ क्षेत्रों व दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि मानसून यदि इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो संभवत: यह जून के अंत तक देश के ज्यादात्तर हिस्सों को कवर कर लेगा।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरलम, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ ला रहा बारिश

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।इन राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और पर्यटकों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। विशेष रूप से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम अधिक प्रभावी रहने की संभावना है, जहां 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें : US-Iran Agreement : अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

  • TAGS
  • [post_tags]