Asaduddin Owaisi: मोदी जी आपका 56 इंच का सीना, आतंकियों को उठाकर भारत लाओ: असदुद्दीन ओवैसी

0
261
Asaduddin Owaisi: मोदी जी आपका 56 इंच का सीना, आतंकियों को उठाकर भारत लाओ: असदुद्दीन ओवैसी
Asaduddin Owaisi: मोदी जी आपका 56 इंच का सीना, आतंकियों को उठाकर भारत लाओ: असदुद्दीन ओवैसी

कहा- पीएम मोदी ने कहा था, अबकी बार ट्रम्प सरकार
Asaduddin Owaisi, (आज समाज), मुबई: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी जी हम आपको कह रहे हैं कि 26/11 आतंकी हमले करने वाले चाहें वो मसूद अजहर हों या लश्कर-ए-तैयबा का जालिम शैतान। आपका 56 इंच का सीना हो तो उन्हें उठाकर भारत ले आओ। ओवैसी का यह बयान अमेरिका की वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद आया है।

ओवैसी पीएम मोदी को ट्रंप का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने देखा कि वेनेजुएला में ट्रम्प अपनी फौज को भेजकर वहां के राष्ट्रपति को उठाकर अमेरिका ले गए। ऐसा ही कुछ भारत भी कर सकता है। अगर ट्रम्प कर सकता है तो क्या आप कम हैं? जब वो कर सकते हैं तो आपको भी करना पड़ेगा, क्योंकि मोदी ने कहा था अबकी बार ट्रम्प सरकार। ओवैसी ने ये बातें मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

इराक और पनामा के खिलाफ भी कार्रवाई कर चुका अमेरिका

  • पनामा, 1989: अमेरिका ने लैटिन अमेरिकी देश पनामा पर हमला किया था। अमेरिका ने पनामा के तानाशाह मैनुअल नोरिएगा को सत्ता से हटाया था, जिन पर ड्रग तस्करी और अमेरीकी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। इस हमले में अमेरिकी सेना ने पनामा सिटी समेत कई इलाकों पर बमबारी की थी, जिसमें करीब 2 हजार लोगों की मौत हुई थी और नोरिएगा को गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया था।
  • इराक, 2003: अमेरिका ने इराक पर हमला किया। इसका मकसद इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटाना था, जिन पर अमेरिका ने इराक के कई समुदायों पर हिंसा करने अल-कायदा का समर्थन करने और परमाणु हथियार रखने के आरोप लगाए थे। अमेरिकी सेना ने बगदाद समेत कई शहरों पर बमबारी की और सद्दाम की सरकार गिरा दी गई। कुछ महीनों बाद सद्दाम हुसैन को पकड़ लिया गया। इसके बाद सद्दाम पर इराक की अदालत में मुकदमा चलाया गया। इस दौरान इराक पर अमेरिकी सेना का कंट्रोल था।
  • TAGS
  • [post_tags]