Mid Air Chaos In Indigo Flight: फ्लाइट में बदसलूकी की इस माह तीसरी घटना, इंडियो के दो यात्री गिरफ्तार

0
148
Mid Air Chaos In Indigo Flight
फ्लाइट में बदसलूकी की इस माह तीसरी घटना, इंडियो के दो यात्री गिरफ्तार

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Mid Air Chaos In Indigo Flight): हवाई जहाज में एक बार फिर बदसलूकी का मामला समाने आया है और इस मामले में इंडियो के दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों दुबई से मुंबई की यात्रा पर थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई की सहार पुलिस ने दोनों आरोपियों को कथित तौर पर शराब के नशे में फ्लाइट में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इंडिगो से शिकायत मिलने के बाद एफआईआर

इंडिगो की ओर से शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तार यात्रियों के नाम दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं। डीसीपी दीक्षित गेदाम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धाराएं जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। जांच चल रही है।

चालक दल और सह-यात्रियों से नशे में दुर्व्यवहार किया : इंडियो

इंडियो ने कहा है कि दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा। उन्होंने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। अनियंत्रित व्यवहार के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया।

नौ मार्च : शौचालय में धूम्रपान करते गिरफ्तार

नौ मार्च को इंडिगो की कोलकाता-बेंगलुरु उड़ान में के शौचालय में धूम्रपान करते पकड़े जाने के बाद एक 24 वर्षीय महिला को बेंगलुरु पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था।

पांच मार्च : सह-यात्री पर पेशाब किया

एक अमेरिकी छात्र ने पांच मार्च को न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में एक सह-यात्री पर पेशाब कर दिया था। 26 नवंबर 2022 को भी न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में लगभग ऐसी ही एक घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति शंकर मिश्रा ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख का जुमार्ना भी लगाया था।

ये भी पढ़ें :  Parliament 23 March 2023 Update: अडाणी-राहुल मामले में संसद में आज फिर संग्राम, कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

 

SHARE