Cracker Factory Blast: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया

0
86
Cracker Factory Blast: धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया।
Cracker Factory Blast: धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया।

पीएम ने एक्स पर लिखा, गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं, घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं
Cracker Factory Blast, (आज समाज), अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के रामोल इलाके में शनिवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही हो चुका था रद्द

इलाके के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जयपाल सिंह राठौड़ के अनुसार, रामोल-गटराड रोड पर खुले मैदान में मेहुल डोडिया नाम का व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था, इसके बावजूद वहां पटाखे बनाए जा रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजन के लिए 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

कुछ लोगों की हालत गंभीर

चीफ फायर आॅफिसर अमित डोगरे ने बताया की सूचना मिलते ही फायरफाइटर घटनास्थल पर पहुंचे। आग पूरी तरह बुझा दी गई है और हादसे में जख्मी हुए लोगों को लोग अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

27 जून को भी फैक्ट्री में हुआ था धमाका

इससे पहले गुजरात के खेड़ा में 27 जून को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। धमाका कपडवंज क्षेत्र में डंपिंग स्टेशन के सामने एक इमारत में हुआ था। जोरदार धमाके से पूरी इमारत पल भर में ढह गई थी।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट बोला- रेलवे दुर्घटना में टिकट न होने पर भी मिलेगा मुआवजा, सेकेंड क्लास’ बर्थ हो सकती है, पैसेंजर नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]