Mann ki Baat Live Update पीएम बोले कोरोना वैक्सीनेशन में हम अव्वल, ओमिक्रोन वायरस से रहना होगा सावधान : शिक्षा मंत्री

0
566
Mann ki Baat Live Update

Mann ki Baat Live Update

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

हरियाणा के शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात के 84 वें कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान हमारी जनशक्ति के उत्साही प्रयास की बदौलत कोविड-19 से लड़ रहा है, ये जनशक्ति की ही ताकत है। सबका प्रयास है कि भारत 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी से लड़ सके।

मन की बात सरकार के काम को उजागर करने के बारे में नहीं

पीएम मोदी ने कहा मेरे लिए मन की बात सरकार के काम को उजागर करने के बारे में नहीं है। ओमिक्रॉन वायरस के प्रकोप पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैज्ञानिक इसपर काम कर रहे हैं। हमें अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोवा में पुर्तगाली शासन के दौरान वहाँ से पलायन करने वाले लोगों ने दूसरे राज्यों के लोगों का भी इस अद्भुत चित्रकला से परिचय कराया। समय के साथ ये चित्रकला लुप्त होती जा रही थी। लेकिन सागर मुले जी ने इस कला नई जान फूँक दी है। उनके इस प्रयास को भरपूर सराहना भी मिल रही है।

अरुणाचल प्रदेश एयरगन सरेंडर अभियान Mann ki Baat Live Update

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों ने साल भर से एक अनूठा अभियान चला रखा है और उसे नाम दिया है। “अरुणाचल प्रदेश एयरगन सरेंडर अभियान” इस अभियान में लोग स्वेच्छा से अपनी एयरगन सरेंडर कर रहे हैं ताकि अरुणाचल प्रदेश में पक्षियों का अंधाधुंध शिकार रुक सके। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए-नए लक्ष्य हासिल करने हैं। इसलिए हमें एक क्षण गंवाए बिना लगना होगा।

देश को विकास की नयी ऊँचाई पर लेकर जाना  Mann ki Baat Live Update

हमें देश को विकास की नई ऊँचाई पर लेकर जाना है। इसलिए हमें अपने हर संसाधन का पूरा इस्तेमाल करना होगा। ये एक तरह से आत्मनिर्भर भारत का भी मंत्र है, क्योंकि हम जब अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल करेंगे, उन्हें व्यर्थ नहीं होने देंगे, तभी तो हम लोकल की ताकत पहचानेंगे. तभी तो देश आत्मनिर्भर होगा। हम अपना संकल्प दोहराएं कि बड़ा सोचेंगे, बड़े सपने देखेंगे, और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे और हमारे सपने केवल हम तक ही सीमित नहीं होंगे। हमारे सपने ऐसे होंगे जिनसे हमारे समाज और देश का विकास जुड़ा हो, हमारी प्रगति से देश की प्रगति के रास्ते खुलें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निशचल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

Also Read: 2 Arrested In Paper Leak Case: सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE