Khelo India Youth Games-2021 के लिए 28 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर होगा ट्रायल : कैप्टन मनोज कुमार

0
745
Khelo India Youth Games-2021

Khelo India Youth Games-2021

संजीव कौशिक, रोहतक

Khelo India Youth Games-2021 उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि पंचकूला में आयोजित किए जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों के चयन हेतु 28 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न श्रेणी के खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

इन स्थानों पर किया जायेगा ट्रायल

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि साइकलिंग के लिए ट्रायल कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा। (Khelo India Youth Games-2021) जिम्रास्टिक के लिए नेहरू स्टेडियम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा, जबकि मोती लाल नेहरू खेल स्कूल राई सोनीपत में शूटिंग के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि योगासन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग के लिए ट्रायल रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा।(Khelo India Youth Games-2021) उन्होंने बताया कि तैराकी के लिए ट्रायल स्पोट्र्स कंपलेक्स फरीदाबाद में होगा। कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 5 से 14 फरवरी 2022 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 25 खेलों का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त श्रेणी के खेलों के लिए ट्रायल अंडर-18 (लडक़े व लड़कियों) का किया जा रहा है।

ट्रायल के लिए निर्धारित की गई शर्तें

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि खेलों के चयन ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि एक जनवरी 2003 या इसके बाद की हो।(Khelo India Youth Games-2021)इसके साथ ही उक्त खिलाड़ी दोबारा पिछले 2 वर्षों में आयोजित राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया गया हो।

खिलाडिय़ों को जरूरी कागजात के साथ प्रात: 9 बजे रहना होगा उपस्थित

उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपने साथ आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र अथवा जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की एक फोटो तथा खेल प्रमाण पत्र की प्रति निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रात: 9 बजे लेकर आना होगा।

Read Also: 2 Arrested In Paper Leak Case: सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE