बायो में लिखा, फाउंडर चेयरपर्सन आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और 15वीं,16वीं,17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री
Mamata Banerjee Facebook Bio, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बदलते ही पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल बदल दिया। उन्होंने बायो में लिखा, फाउंडर चेयरपर्सन आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और 15वीं,16वीं,17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री। इससे पहले उनके बायो में फाउंडर चेयरपर्सन आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, आॅनरेबल चीफ मिनिस्टर,वेस्ट बंगाल लिखा था।
मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किया इनकार, इस्तीफा भी नहीं दिया
बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद ममता ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के इनकार कर दिया। ममता ने इस्तीफा नहीं दिया। 7 मई को पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी
अपनी सीट भी नहीं बचा पाई ममता
2021 में 17वीं विधानसभा का चुनाव जीतकर ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं थीं। वे 2011 से लगातार सत्ता में रहीं। हालांकि, अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: शुभेंदु ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ


