
दोनों दिन पांच घंटे तक रहेगा बाधित, सड़क निर्माण कार्य के चलते लिया गया फैसला
Kiratpur-Manali four-lane highway disrupted (आज समाज), बिलासपुर : पहाड़ों की तरफ जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है कि आज और कल कीरतपुर नेरचौक-मनाली फोरलेन दिन में पांच घंटे बाधित रहेगा। इस दौरान इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा से पहले इस बात का ध्यान रखना होगा। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
डीसी बिलासपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और शुक्रवार को 11 बजे से शाम चार बजे तक बिलासपुर में फोरलेन को बंद रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचए) ने डीसी बिलासपुर मांग रखी थी। ऐसे में अब फोरलेन पर कैंची मोड़ टनल-1 से मंडी-भराड़ी चौक तक सड़क पर यातायात बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय सड़क पर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है।
वाहन चालक इस मार्ग का कर सकते हैं प्रयोग
आदेश के अनुसार 24 और 25 जुलाई को सुबह 11 से शाम 4 बजे यह स्ट्रैच बंद रहेगा। इस दौरान पुराने नेशनल हाईवे पर स्वारघाट से चंडीगढ़, दिल्ली, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू मनाली आने जाने वाले आवाजाही कर सकते हैं। डीसी राहुल कुमार (आईएएस) ने आदेश में लिखा कि यह कार्रवाई एनएचएआई परियोजना निदेशक, पीआईयू मंडी के अनुरोध और एसडीएम श्री नैना देवी जी की सिफारिश पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत की गई है।
इन वाहनों को मार्ग से गुजरने की रहेगी अनुमति
हालांकि, इस दौरान एम्बुलेंस, वीआईपी वाहन, स्कूल बसों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को गुजरने की अनुमति रहेगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
गौरतलब कि मंडी भराड़ी पुल से लेकर टनल नंबर 1 तक इस फोरलेन पर कई जगह बीती बरसात में लैंडस्लाइड हुए थे और जो जगहों पर एक ही लेन पर ट्रैफिक चल रहा था, जगातखाना से पहले भी सिंगल लेन पर गाड़ियों की आवाजाही हो रही थी और एक लेन पर मलबा गिरा हुआ है। ऐसे में अब तीन घंटे का अतिरिक्त सफर लोगों को करना होगा और पुराने नेशनल हाईवे से आना जाना होगा।

