West Asia Crisis : होर्मुज पर ईरान का किसी तरह का शुल्क बर्दाश्त नहीं : ट्रंप

0
134
West Asia Crisis : होर्मुज पर ईरान का किसी तरह का शुल्क बर्दाश्त नहीं : ट्रंप
West Asia Crisis : होर्मुज पर ईरान का किसी तरह का शुल्क बर्दाश्त नहीं : ट्रंप

कहा, ईरान से अच्छी बातचीत चल रही पर अहम मुद्दों पर सहमति बाकी

West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही वार्ता के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के साथ अमेरिका की शांति वार्ता अच्छी रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सकारात्मक तरीके से भविष्य के बारे में सोच रहे हैं लेकिन कई अहम मुद्दों पर आपसी सहमति बनना बाकी है।

इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क शामिल हुआ, तो यह उनके लिए ‘अस्वीकार्य’ होगा। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि यदि अंतिम ईरान समझौते में जहाजरानी पर किसी तरह का शुल्क शामिल हुआ तो क्या वह उसे रोक देंगे, इस पर ट्रंप ने कहा, हां, यह मेरे लिए अस्वीकार्य होगा, क्योंकि दुनिया में कई अन्य जलडमरूमध्य भी हैं। अगर आप उनके लिए ऐसा करते हैं, तो फिर आपको दूसरों के लिए भी ऐसा करना होगा। दूसरे जलडमरूमध्य भी हैं और मैं वहां भी इसकी अनुमति नहीं दूंगा। हां, यह पूरी स्थिति को बदल देने वाला कदम होगा।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

ट्रंप ने आगे कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी युद्ध हारना चाहती है। उन्होंने कहा, ईरान के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। हम एक बेहद अहम मुद्दे के बीच में हैं, जिसे हम किसी भी तरह हासिल कर लेते। हमारे साथ चार रिपब्लिकन सीनेटर थे और सभी डेमोक्रेट दूसरी तरफ थे। आप जानते हैं।

डेमोक्रेट युद्ध हारना चाहते हैं, क्योंकि वे मूर्ख हैं। इसलिए हम उन्हें डेमोक्रेट नहीं, डमोक्रेट (मूर्ख) कहते हैं। मैं अब ह्यई की जगह यू इस्तेमाल करता हूं। हम उन्हें डमोक्रेट कहते हैं, क्योंकि वे मूर्ख हैं। उनकी नीतियां बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा, युद्ध बहुत अच्छा चल रहा है। जैसाकि आप जानते हैं, हम बड़े अंतर से आगे हैं। ईरान बहुत बड़ी रियायतें दे रहा है। आगे क्या होता है, यह देखेंगे। लेकिन यह (सैन्य कार्रवाई) प्रभावी रही है। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।

ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में लगातार दो बार आया भूकंप, भारी तबाही

  • TAGS
  • [post_tags]