US-Iran Conflict : अमेरिकी चेतावनी के बीच ईरान ने किया युद्धाभ्यास

0
273
US-Iran Conflict : अमेरिकी चेतावनी के बीच ईरान ने किया युद्धाभ्यास
US-Iran Conflict : अमेरिकी चेतावनी के बीच ईरान ने किया युद्धाभ्यास

रूसी सेना के साथ मिलकर किया वार्षिक सैन्य युद्ध अभ्यास, पश्चिमी एशिया की शांति के लिए बड़ा खतरा

US-Iran Conflict (आज समाज), तेहरान : ईरान और अमेरिका के बची जारी तनाव के बीच ईरान ने अपने तेवर स्पष्ट कर दिए हैं। उसने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी बाहरी दबाव के सामने नहीं झुकेगा। वहीं अब ताजा घटनाक्रम में ईरानी सेना ने रूसी सेना के साथ मिलकर जबरदस्त युद्ध अभ्यास किया। अमेरिकी युद्ध पोतों की तैनाती के बीच इस युद्ध अभ्यास को अमेरिकी सेना को ईरान की तरफ से चेतावनी के रूप में लिया जा रहा है।

दोनों देशों के बीच वार्ता रही बेनतीजा

ज्ञात रहे कि तनाव के बीच दोनों देशों के बीच कई बार की वार्ता हो चुकी है लेकिन यह बेनतीजा रही। पहले ओमान में दोनों के बीच वार्ता हुई इसके बाद जिनेवा में पिछले दिनों हुई पहले दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि हालात बिगड़ सकते हैं। वहीं, ईरान ने अमेरिका और इस्राइली मांगों पर चर्चा करने से इनकार किया है। अमेरिका और इस्राइल की मांग है कि ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम में कटौती करे और सशस्त्र समूहों से अपने संबंध तोड़ने होंगे। हाल के हफ्तों में हुई अप्रत्यक्ष वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं हुई। इसकी भी आशंका है कि इस समय का इस्तेमाल दोनों पक्ष युद्ध की अंतिम तैयारी के लिए कर रहे हैं।

ईरान नहीं मान रहा अमेरिका की शर्तें : वेंस

पिछले दिनों अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान अभी तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से तय की गई मुख्य शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि जिनेवा में हुई बातचीत ‘कुछ मायनों में ठीक रही’, क्योंकि दोनों देशों ने आगे भी बैठक जारी रखने पर सहमति जताई है। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ईरान ने अब तक ट्रंप की प्रमुख शर्तों को स्वीकार नहीं किया है। उनके मुताबिक- राष्ट्रपति ट्रंप ने कूटनीतिक समाधान के लिए कुछ स्पष्ट शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में सबसे बड़ा मुद्दा ईरान का परमाणु कार्यक्रम है। ईरान अभी इन शर्तों पर खुलकर सहमति देने को तैयार नहीं दिख रहा।

खामेनेई ने दी थी अमेरिका को साफ चेतावनी

ज्ञात रहे कि पिछले दिनों जब अमेरिका द्वारा 24 घंटे में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया भेजे जाने की सूचना मिली थी तो उसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी सेना को धमकी दी है कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना पर भी ऐसा हमला होगा कि वे दोबारा उठ नहीं पाएंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]