America-Israel And Iran War: ईरान ने सऊदी में आॅयल रिफाइनरी पर किया हमला

0
247
America-Israel And Iran War: ईरान ने सऊदी में आॅयल रिफाइनरी पर किया हमला
America-Israel And Iran War: ईरान ने सऊदी में आॅयल रिफाइनरी पर किया हमला

यूएई-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक
America-Israel And Iran War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ आॅयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से अब ज्यादातर तेल यनबू पोर्ट से भेजा जा रहा है। इसके अलावा यूएई और कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन हमले हुए हैं। ईरान ने हाल ही में सऊदी अरब, यूएई और कतर के तेल ठिकानों को खाली करने की वॉर्निंग दी थी।

सऊदी की ईरान को चेतावनी

सऊदी ने आज ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा कि हमारे देश के पास ईरान को जवाब देने की पूरी ताकत है। ईरान के हमले पहले से प्लान किए गए लगते हैं और हमारे सब्र का इम्तिहान न लें।

पीएम मोदी ने 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत की

पीएम मोदी ने गुरुवार को मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से बात की। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी है। दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की गंभीर स्थिति पर भी चर्चा की और तनाव कम करने के साथ बातचीत और कूटनीति के जरिए जल्द शांति बहाल करने पर सहमति जताई। पीएम मोदी पिछले 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत कर चुके हैं। वे इससे पहले ओमान, कुवैत और फ्रांस के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं।

जंग की वजह से कई चुनौतियां आई

भारत में विदेश व्यापार महानिदेशालय के प्रमुख लव अग्रवाल ने फारस की खाड़ी के बंदरगाहों और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े हालात पर कहा कि इस इलाके की भौगोलिक स्थिति के कारण कई बड़ी चुनौतियां सामने आई हैं। उन्होंने बताया जेबेल अली, हमद, बंदर अब्बास और फुजैराह जैसे बड़े पोर्ट एक साथ प्रभावित हुए। इसका असर यूरोप और अमेरिका जाने वाले माल पर भी पड़ा, क्योंकि जहाजों को लंबा रास्ता बदलकर जाना पड़ सकता है।

ईरान से जंग ट्रम्प सरकार की सबसे बड़ी गलती

ओमान के विदेश मंत्री ने ईरान के साथ चल रही जंग को ट्रम्प सरकार की सबसे बड़ी गलती बताया है। विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने कहा है कि इस युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय सुरक्षा पर साफ दिखाई दे रहा है। ब्रिटिश मैगजीन द इकनॉमिस्ट में लिखे अपने लेख में अलबुसैदी ने इस संघर्ष को गैरकानूनी युद्ध बताया और अमेरिका के सहयोगी देशों से इसे खत्म कराने में मदद करने की अपील की।

ये भी पढ़ें : President Droupadi Murmu ने ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग’ की शुरूआत की

  • TAGS
  • [post_tags]