Indigo Flight Emergency Landing: इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 137 यात्री

0
197
Indigo Flight Emergency Landing
इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 137 यात्री

Indigo Flight Emergency Landing: तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E897 में 137 यात्री सवार थे और यह बेंगलुरु से वाराणसी जा रही थी। घटना आज सुबह सवा छह बजे की है। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

बेंगलुरु से रवाना होते है चला गड़बड़ी का पता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से जैसे ही फ्लाइट रवाना हुई उसके कुछ ही देर बाद पायलट को उसमें तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद पायलट ने तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

हाल ही में भी सामने आ चुकी है घटना

बीते दिन बेंगलुरु से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ए237 में भी तकनीकी खराबी आई थी, जिसके तुरंत बाद उसकी वापसी करवाकर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।

यह भी पढ़ें : Bengal Violence Update: पश्चिम बंगाल में थमी नहीं हिंसा, हुगली में रेलवे स्टेशन पर पथराव

 

SHARE