Indian Sailor in Iran : ईरान में भारतीय नाविक सुरक्षित : केंद्र

0
407
Indian Sailor in Iran : ईरान में भारतीय नाविक सुरक्षित : केंद्र
Indian Sailor in Iran : ईरान में भारतीय नाविक सुरक्षित : केंद्र

जहाज को ईरान के सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया

Indian Sailor in Iran (आज समाज), नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जे को लेकर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। एक तरफ जहां पिछले दिनों अमेरिका ने ईरान के मालवाहक जहाज को कब्जे में लिया था वहीं ईरान ने भी तीन ऐसे विदेशी जहाजों को कब्जे में लिया जो चेतावनी देने के बावजूद भी होर्मुज को पार कर रहे थे। इन जहाजों में फ्रांसेस्का और एपापिनोंडास शामिल थे। इसके साथ ही पनामा के ध्वज वाले एक और जहाज यूफोरिया को भी कब्जे में लिया है।

भारतीय मंत्रालय ने यह जानकारी दी

हिरासत में लिए विदेशी मालवाहक जहाज पर सवार भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इसकी पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि जहाज को अब ईरान के सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांसेस्का पर कोई भारतीय चालक दल मौजूद नहीं है, लेकिन एपापिनोंडास जहाज पर सवार 21 सदस्यों में से एक भारतीय नागरिक है। इसके अलावा, पनामा के ध्वज वाले एक और जहाज यूफोरिया पर 21 भारतीय नाविक सवार हैं।

22 अप्रैल को हुई थी संकट की शुरुआत

इस संकट की शुरुआत 22 अप्रैल को हुई थी। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे दो विदेशी कंटेनर जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके अलावा, एक तीसरे जहाज पर ईरानी सेना की ओर से फायरिंग की भी खबर मिली। बताया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी के विरोध में यह कदम उठाया।

ईरानी सैनिकों ने समुद्र के बीच में ही कंटेनर जहाज फ्रांसेस्का और एपापिनोंडास पर धावा बोला। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक मनदीप सिंह रंधावा ने कहा, ‘खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। भारत की ओर आ रहे एपापिनोंडास जहाज पर सवार एकमात्र भारतीय नाविक से बात हो चुकी है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस जहाज के चालक दल में अधिकांश सदस्य यूक्रेन और फिलीपींस के नागरिक हैं।’

होर्मुज के सुरक्षित हिस्से में सभी को रखा

दावा किया गया है कि ईरानी सेना ने पहले जहाज को होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में रखा था। लेकिन अब इसे पूर्वी दिशा की ओर ले जाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्वी हिस्सा पश्चिमी हिस्से की तुलना में अधिक सुरक्षित है। होर्मुज सीधे तौर पर ईरानी सुरक्षा बलों के प्रभाव में है। किसी भी जहाज को इस संघर्ष वाले क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए पूर्व की ओर ही बढ़ना पड़ता है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 21 भारतीय नाविकों वाला यूफोरिया जहाज पहले से ही पूर्वी हिस्से में स्थित है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज के साथ किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, पिछले दो महीनों से जारी युद्ध जैसी स्थितियों के कारण 13 भारतीय ध्वज वाले जहाज और एक भारतीय स्वामित्व वाला जहाज अभी भी पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Bank Cyber ​​Fraud : बैंकों के लिए साइबर फ्रॉड बड़ी चुनौती : वित्त मंत्री

  • TAGS
  • [post_tags]