Tatkal Ticket Booking Rules Change: रेलवे ने बदले तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, 1 अगस्त से लागू होगा नया टोकन सिस्टम !

0
255
Indian Railways new Tatkal ticket booking rules August 2026, Tatkal token system for railway reservation counters, how new Tatkal token booking system works, family priority in Indian Railways Tatkal booking, West Central Railway Tatkal reservation update, latest Indian Railways counter Tatkal booking rules, तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, रेलवे का नया टोकन सिस्टम, तत्काल टिकट के नए नियम
पश्चिम मध्य रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदलने का फैसला किया है।

Railway Tatkal Booking Rules 2026: रेल से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदलने जा रहा है और इसके लिए नया टोकन सिस्टम लागू कर रहा है। रेलवे की नई व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से लागू होगी। इसके तहत यात्रियों को अब टिकट बुक कराने के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले उन्हें तय समय पर टोकन मिलेगा और फिर उसी समय पर आकर टिकट बुक कराया जा सकेगा। फिलहाल इस नई व्यवस्था को पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) ने अपने आरक्षण काउंटरों पर लागू करने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे काउंटरों पर भीड़ कम होगी, समय की बचत होगी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी।

क्या है नया टोकन सिस्टम?

अब तत्काल टिकट बुक कराने के इच्छुक यात्रियों को पहले निर्धारित समय के दौरान आरक्षण काउंटर से एक टोकन लेना होगा। टोकन मिलने के बाद यात्री को उसी पर दिए गए समय पर वापस आकर टिकट बुक कराना होगा। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को टिकट खुलने से कई घंटे पहले लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार टोकन मिलने के बाद उन्हें केवल अपने निर्धारित समय पर पहुंचना होगा और एक ही बार में टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। रेलवे ने टोकन वितरण का समय तत्काल टिकट बुकिंग के समय के अनुसार तय किया है। AC Tatkal Booking का टोकन वितरण सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक किया जाएगा। Non-AC Tatkal Booking के लिए टोकन वितरण सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक किया जाएगा। यात्री इन निर्धारित समय में टोकन लेकर अपने तय स्लॉट पर टिकट बुक करा सकेंगे।

शुरुआत में कितने टोकन मिलेंगे?

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक आरक्षण काउंटर पर शुरुआत में AC Tatkal के लिए 10 टोकन, जबकि Non-AC Tatkal के लिए 15 टोकन जारी किए जाएंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह संख्या स्थायी नहीं होगी। स्थानीय जरूरत, यात्रियों की संख्या और भीड़ को देखते हुए टोकन की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। नई व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए रेलवे ने टोकन को दो श्रेणियों में बांटा है। Category A उन यात्रियों के लिए होगी, जो अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। Category B अन्य सभी सामान्य बुकिंग के लिए होगी। रेलवे का मानना है कि इससे वास्तविक यात्रियों और परिवार के साथ यात्रा करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

Category A टोकन लेने के लिए क्या जरूरी?

अगर कोई यात्री Category A के तहत टोकन लेना चाहता है, तो उसे अपना फोटो पहचान पत्र (Photo ID) दिखाना होगा। जिस परिवार के सदस्य के लिए टिकट बुक कराया जा रहा है, उसका फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा। इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही Category A का टोकन जारी किया जाएगा। फिलहाल इस टोकन सिस्टम को पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अपने आरक्षण काउंटरों पर लागू करने की घोषणा की है। अगर यह व्यवस्था सफल रहती है, तो भविष्य में इसे अन्य रेलवे जोनों में भी लागू किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में भारतीय रेलवे की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

टोकन दूसरे व्यक्ति को नहीं दिया जा सकेगा

रेलवे ने साफ किया है कि एक बार जारी किया गया टोकन Non-Transferable होगा। जिस व्यक्ति के नाम पर टोकन जारी होगा, वह उसे किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दे सकेगा। इसका उद्देश्य दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है। रेलवे के अनुसार अगर सभी टोकन धारकों की बुकिंग पूरी होने के बाद भी तत्काल कोटे में सीटें उपलब्ध रहती हैं, तो बाकी सीटें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come, First Served) के आधार पर अन्य यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उपलब्ध सीटें खाली न रहें और अधिक से अधिक यात्रियों को टिकट मिल सके।

नई व्यवस्था से यात्रियों को क्या फायदा होगा?

रेलवे का कहना है कि टोकन सिस्टम लागू होने से आरक्षण काउंटरों पर लंबी कतारें कम होंगी। यात्रियों का घंटों इंतजार खत्म होगा। टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा। दलालों और अव्यवस्था पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। परिवार के लिए टिकट बुक कराने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। 1 अगस्त 2026 से लागू होने वाला नया टोकन सिस्टम तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले के मुकाबले अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है।

  • TAGS
  • [post_tags]