ईरान में हालात सामान्य होते ही भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
West Asia Crisis Update (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध अब पूरी तरह से शांत हो चुका है। दोनों देश टकराव का रास्ता छोड़कर शांति वार्ता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच युद्ध समाप्त होने के बाद ईरान में हालात तेजी से साामन्य हो रहे हैं।
इन सामान्य होते हालात के बीच भारतीय दूतावास ने ईरान के अलग-अलग शहरों में रह रहे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे दूतावास के साथ अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि वे उच्च स्तर की सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है।
एडवाइजरी में यह सलाह भी दी गई
एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और सुरक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने को भी कहा गया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि रजिस्ट्रेशन से जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों तक जल्दी पहुंचने और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग तीन गुना बढ़ी
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शिपिंग डेटा कंपनी मरीनट्रैफिक के मुताबिक, 12-14 जून के बीच जहां सिर्फ 32 जहाज इस रास्ते से गुजरे थे, वहीं 19-21 जून के दौरान यह संख्या बढ़कर 93 पहुंच गई। कंपनी ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हालिया कूटनीतिक प्रगति और ईरानी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों में अस्थायी ढील से शिपिंग कंपनियों का भरोसा बढ़ा है। इससे होर्मुज के रास्ते माल और तेल ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही तेज हुई है।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ईरान के खिलाफ कार्रवाई पर फिर घिरे ट्रंप


