India Army Chief: भारतीय सेना प्रमुख की पाक को चेतावनी, दुनिया के नक्शे पर बने रहना है तो आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें

0
153
India Army Chief: भारतीय सेना प्रमुख की पाक को चेतावनी, दुनिया के नक्शे पर बने रहना है तो आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें
India Army Chief: भारतीय सेना प्रमुख की पाक को चेतावनी, दुनिया के नक्शे पर बने रहना है तो आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें

कहा- पाक को खुद तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे पर बना रहना चाहता है या इतिहास बनना चाहता है
India Army Chief, (आज समाज), नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, पाक को अगर दुनिया के नक्शे पर बने रहना है तो आतंकवादियों को पनाह देना बंद करना होगा। सेना प्रमुख ने कहा, अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाना जारी रखता है, तो उसे खुद तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे पर बना रहना चाहता है या इतिहास बनना चाहता है।

सेना प्रमुख दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित सेना संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने आॅपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति दोबारा बनने के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत विरोधी आतंकियों को शरण देना बंद करना होगा।

चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद

इससे पहले 12 मई को विदेश मंत्रालय ने आॅपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के पाकिस्तान को समर्थन देने पर कहा कि आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों को दुनिया देख रही है कि वे खुद को किसके साथ जोड़ रहे हैं। उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि ऐसे काम से उनकी प्रतिष्ठा पर क्या प्रभाव पड़ता है।

मंगलवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन रिपोर्ट्स का जिक्र हुआ, जिनमें चीन ने स्वीकार किया था कि उसने मई 2025 के सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी। एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में कहा कि हमने ऐसी रिपोर्टें देखी हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

  • TAGS
  • [post_tags]