पिछले तीन दिन से केरल के तट से 30-35 किमी दूर अटका मानसून
Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले करीब एक पखवाड़े से देश के उत्तरी और मध्य भाग में गर्मी काफी तेजी से बड़ी है। हालात यह हैं कि यहां पर ज्यादात्तर जगहों पर तापमान 45 डिग्री के ऊपर बना हुआ है और लोग गर्मी और लू से परेशान हैं। दूसरी तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून केरल तट से कुछ दूरी पर अटका हुआ है और यह पिछले तीन दिन से आगे नहीं बढ़ पा रहा।
वहीं यदि गर्मी की बात करें तों दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम में ओडिशा और तेलंगाना भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पश्चिम में गुजरात, महाराष्ट्र और सेंट्रल इंडिया में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के एमपी से लगा हिस्सा और छत्तीसगढ़ में गर्मी का सबसे खतरनाक दौर चल रहा है।
यूपी के बांदा का तापमान लगातार 47 डिग्री बना हुआ
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को यूपी के बांदा और विदर्भ का ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां लगातार 8वें दिन 47 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो 47.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर और नौगांव 46.8 डिग्री के साथ चौथा सबसे गर्म शहर रहा।
हरियाणा में भी नहीं राहत के आसार
हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (ऌअव) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा चलेगी, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। कई जिलों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
इस कारण दिन व रात दोनों तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। सीवियर हीटवेव मौसम की वह स्थिति है, जब किसी मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान 47 डिग्री या उससे अधिक पहुंच जाता है या फिर सामान्य से सामान्य तापमान में 6.5 डिग्री से अधिक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।
सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 45.2 डिग्री, नारनौल में 44.2 डिग्री, भिवानी में 44 डिग्री और हिसार में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : इस्राइल का लेबनान पर हमला, सात की मौत


