IND vs NZ 3rd ODI Update : भारत ने बनाए 219 रन, सीरिज बचाने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी

0
404
IND vs NZ 3rd ODI Update

आज समाज डिजिटल, IND vs NZ 3rd ODI Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 220 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम 47.3 ओवर में 219 पर आल आउट हो गई।

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज में पहला मैच भारतीय टीम हार गई थी और दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस कारण इस सीरिज में भारतीय टीम 1-0 से पीछे चल रही है। अत: भारतीय टीम की पूरी कोशिश है कि तीसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर रोकी जाएं।

वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन वॉशिंगटन सुंदर (51) ने बनाए। उन्होंने 64 गेंदे खेली और 5 चौकों व एक छक्के की मदद से 51 रना बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर अपने अर्धशतक से चूक गए। वे 59 गेंद में 49 रन बनाकर लोकिसन फार्ग्युसन का शिकार बने। हर बार की तरह इस बार बार भी विकेट कीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) फिर फ्लॉप रहे।

वे 16 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेरिल मिचेल ने डीप स्क्वेयर लेग में फिलिप्स के हाथ कैच कराया। पंत से पहले कप्तान शिखर धवन ने 28 और शुभमन गिल ने 13 रन बनाए। यजुवेंद्र चहल 22 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। उससे पहले दीपक चाहर ने 12 और दीपक हुड्डा ने 12 रन का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें : बाबा रामदेव का शर्मनाक बयान, बोले- महिलाएं बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं, साथ में बैठी थी पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस

ये भी पढ़ें : अब पता चला कि महिलाओं के कपड़े में क्यों भागे थे रामदेव… विवादास्पद बयान के बाद टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने किया ट्वीट

ये भी पढ़ें : इसरो ने लॉन्च किया PSLV-C54 रॉकेट, महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर रखेगा पैनी नजर

ये भी पढ़ें : बदले बदले लुक में नजर आएंगे एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स, नई गाइडलाइन जारी 

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE