IMD Reports: दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

0
247
IMD Reports
IMD Reports: दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

IMD Reports, (आज समाज), नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं और अगले 4 से 5 दिन के भीतर यह ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में दस्तक दे सकता है। आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक मौजूदा समय में मानसून की उत्तरी सीमा सोलापुर,रांची, मुजफ्फरपुर, भद्राचलम, रांची और हैैदराबाद से होकर गुजर रही है।

विभिन्न इलाकों के लिए 24 जून तक चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न इलाकों के लिए आज से 24 जून तक चेतावनी जारी की है। गुरुवार से सोमवार के बीच लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू-कश्मीर व मुजफ्फराबाद के ज्यादातर क्षेत्रों में व्यापक बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को छिटपुट बारिश हो सकती है। हिमाचल व उत्तराखंड में गुरुवार से 24 जून के बीच लगातार छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल, उत्तराखंड व जेएंडके में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इन राज्यों में आज और कल (गुरुवार और शुक्रवार) ओले भी गिर सकते हैं।

मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में गुरुवार यानी आज से 22 जून के बीच गरज-चमक सहित हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में भी इस पूरे सप्ताह व अगले हफ्ते के शुरू में बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के इलाकों में आज से 24 जून तक छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में भी गुरुवार से 22 जून के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी राजस्थान में भयंकर बवंडर की आशंका

पश्चिमी राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को भयंकर बवंडर वाली आंधी चल सकती है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के साथ ही पूर्वी राजस्थान में भी 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी गुरुवार और शुक्रवार को छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार यानी आज से 24 जून तक भारी बारिश होने का अनुमान है। बिहार व झारखंड में भी इस दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Himachal Weather: हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून

  • TAGS
  • [post_tags]