Supreme Court: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट

0
414
Supreme Court: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट
Supreme Court: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट

कहा- राज्य सरकारों से दिलवाएंगे मुआवजा, जो आवारा कुत्तों को लेकर चिंतित, वे अपने घर ले जाएं
Supreme Court, (आज समाज), नई दिल्ली: आवारा कुत्तों से जुड़े मामले को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा, बच्चों या बुजुर्गों को कुत्तों के काटने, चोट लगने या मौत के हर मामले में हम राज्य सरकारों से भारी मुआवजा दिलवाएंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले 5 सालों में नियमों को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा, कुत्तों में एक खास तरह का वायरस होता है, जिसका कोई इलाज नहीं है। अब तक चार दिन की सुनवाई में इमोशन सिर्फ कुत्तों के लिए ही दिख रही है। जब कुत्ते 9 साल के बच्चे पर हमला करते हैं तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या हम इसपर आंखें मूंद लें।’ इस मामले में अब अगली सुनवाई 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे से होगी।

आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी

कोर्ट ने कहा, आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर आपको इन जानवरों से इतना प्यार है, तो इन्हें अपने घर क्यों नहीं ले जाते। ये कुत्ते सड़कों पर क्यों घूमते रहें, लोगों को काटें और डराएं। उन्हें हम ऐसे ही नहीं छोड़ सकते।

अब तक किसी ने भी इंसानों के लिए इतनी लंबी बहस नहीं की

जस्टिस संदीप मेहता ने महिला वकील की दलील पर कहा, क्या आप सच में ऐसा कह रही हैं? एक वकील ने अभी-अभी हमें सड़कों पर रहने वाले अनाथ बच्चों के आंकड़े दिखाए। शायद कुछ वकील उन बच्चों को गोद लेने की पैरवी कर सकते हैं। जस्टिस मेहता ने कहा, 2011 में प्रमोशन के बाद से मैंने इतनी लंबी बहसें कभी नहीं सुनीं। और अब तक किसी ने भी इंसानों के लिए इतनी लंबी बहस नहीं की है।

  • TAGS
  • [post_tags]