Kanwar Yatra 2026: पानी से लबालब सड़कें, फिर भी नहीं रुके कांवड़िए, एक दिन लाखों कांवड़िए हुए रवाना

0
120

Kanwar Yatra 2026: सावन का महीना चल रहा है और इन दिनों काफी बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर जलभराव के बावजूद शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा एक दम शानदार तरीके से जारी रही. कठिन हालात भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सके. हरिद्वार में कांवड़ मेले के आठवें दिन लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष के साथ गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए. बारिश, कीचड़ और पानी से भरे रास्तों के बीच भी भक्तों की आस्था और उत्साह पहले की तरह बना रहा.

बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी पूरे दिन जारी रही. इससे कांवड़ पटरी मार्ग, सर्विस रोड और कई मेन सड़कों पर पानी भर गया. कई स्थानों पर कीचड़ होने से यात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई. इसके बावजूद बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा अपनी कांवड़ को संभालते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे.

39.15 लाख श्रद्धालु लेकर निकले गंगाजल

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार, गुरुवार शाम छह बजे तक करीब 39 लाख 15 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके थे.

कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में लगातार जुटे हुए हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]