Gujarat High Court: पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज

0
281
Gujarat High Court: पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज
Gujarat High Court: पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज

गुजरात हाइकोर्ट ने सुनाया फैसला, संजय सिंह से अलग ट्रायल की मांग की थी
Gujarat High Court, (आज समाज), अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यूनिवर्सिटी डिग्री से जुड़े मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस एमआर मेंगदे ने मंगलवार को आदेश सुनाते हुए कहा कि यह याचिका खारिज की जाती है। हालांकि, कोर्ट के आदेश की पूरी प्रति आना बाकी है। हाइकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला पिछले महीने सुरक्षित रख लिया था। केजरीवाल ने इस मामले में पार्टी नेता संजय सिंह से अलग ट्रायल चलाने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

इससे पहले केजरीवाल ने याचिका में कहा था कि उन पर साजिश रचने या आपराधिक इरादे को बढ़ावा देने का कोई आरोप नहीं है। उनके और संजय सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं। दोनों ने अलग-अलग तारीखों पर बयान दिए अलग-अलग वीडियो जारी किए और दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट भी अलग-अलग हैं। इसलिए दोनों का एक साथ ट्रायल करना सही नहीं है।

गुजरात यूनिवर्सिटी ने दायर किया था मानहानि का मुकदमा

अप्रैल 2023 में, गुजरात यूनिवर्सिटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के बयानों को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। गुजरात यूनिवर्सिटी ने केस दर्ज कराते हुए कहा था कि केजरीवाल और संजय सिंह ने यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की कोशिश की है।

दोनों नेताओं ने संस्थान की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए हैं। उनको पता है कि पीएम की डिग्री पहले ही वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। इसके बावजूद दोनों नेता कह रहे हैं कि डिग्री न दिखाकर यूनिवर्सिटी सच छिपा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

संस्थान की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाती दोनों नेताओं की टिप्पणियां

शिकायतकर्ता के वकील अमित नायर ने बताया कि गुजरात विश्वविद्यालय को निशाना बनाने वाली दोनों नेताओं की टिप्पणियां मानहानिकारक और संस्थान की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाती हैं। गुजरात विश्वविद्यालय की स्थापना 70 साल से भी पहले हुई थी। यह विश्वविद्यालय लोगों के बीच प्रतिष्ठित है और आरोपी के बयान से विश्वविद्यालय के बारे में अविश्वास पैदा होने का खतरा है।

ये भी पढ़ें: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]