Gold-Silver Price Update 24 March 2022 सोने चांदी के दामों में आज मामूली उछाल, जानिए आज के रेट्स

0
350
Gold-Silver Price Update 24 March 2022

Gold-Silver Price Update 24 March 2022 सोने चांदी के दामों में आज मामूली उछाल, जानिए आज के रेट्स

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Update 24 March 2022 : सोने चांदी के दामों में आज मामूली उछाल आया है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.20 फीसदी बढ़कर 51,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी के दाम में 0.10 फीसदी की तेजी आई है। इसके बाद चांदी का भाव उछलकर 68,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

बता दें कि होली के मौके पर भी सोने चांदी के दामों में वृद्धि हुई थी। होली के बाद दामों में गिरावट आई लेकिन आज फिर से कीमतों धातुओं की कीमत बढ़ गई है। अत: ये सप्ताह भी कमोडिटी बाजार में उतार चढ़ाव रहने वाला है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold-Silver Price Update 24 March 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। (Gold-Silver Price Update 24 March 2022) सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold-Silver Price Update 24 March 2022

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही (Gold-Silver Price Update 24 March 2022) सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read : Lic Ipo Update सेबी की मंजूरी के बाद फिर नए सिरे से जमा किए दस्तावेज

SHARE