एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम के नाम पर रखें: त्रिलोचन Airport Name Should Be Shaheed-E-Azam

0
363
Airport Name Should Be Shaheed-E-Azam
Airport Name Should Be Shaheed-E-Azam

प्रवीण वालिया, करनाल:
Airport Name Should Be Shaheed-E-Azam: जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजक्त त्रिलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री से शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर करनाल के प्रस्तावित हवाई अड्डे का नाम रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह का देश की स्वतंत्रता में अमिट योगदान है। इसे भुलाया नही जा सकता है।

पाठ्यक्रम में शामिल हो भगत सिंह की जीवनी Karnal Airport Name

सरकार भगत सिंह की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करें। आज बच्चो को शहीदों के बारे में सही जानकारी देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जी का सपना शोषण भ्ष्टार्चार मुक्त भारत का निर्माण था। देश में शोषण भ्ष्टार्चार चरम पर है। शहीदों के सपने टूट रहे है।

स्वार्थ के लिए बदल रहे इतिहास Shaheed-E-Azam

आजादी के इतिहास को बीजेपी सरकार अपने स्वार्थ के अनुसार बदल रही है। इस देश में गांधी नेहरू को अपमानित किया जा रहा है। बीजेपी सरकार आरएसएस का एजेंडा लागू कर रही है। इसके कारण देश को धर्म जाति के नाम पर बांटा जा रहा है।

Also Read:आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना से हो रही मदद Aapki Beti Hamari Beti Yojana

Read Also : Bhagwant Mann ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE