Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के मुरैना में पारिवारिक विवाद में गई चार की जान

0
258
Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के मुरैना में पारिवारिक विवाद में गई चार की जान
Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के मुरैना में पारिवारिक विवाद में गई चार की जान

व्यक्ति ने पत्नी, दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Madhya Pradesh Breaking News (आज समाज), मुरैना : मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें से तीन लोगों के शव घर पर मिले जबकि चौथा शव रेल पटरी पर मिला। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 32 वर्षीय बलरामए 28 वर्षीय पत्नी रविता, 10 वर्षीय बेटे आरव और सात वर्षीय बेटे अतुल के रूप में हुई है।

पहले तीनों की हत्या की फिर ट्रेन के सामने कूदा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौके से जुटाए साक्ष्यों से प्रतीत होता है कि बलराम ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटों की हत्या की इसके बाद वह घर के नजदीक से गुजर रही रेलवे लाइन पर पहुंचा और खुद भी आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविता कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं और दो दिन पहले ही वापस ससुराल लौटी थीं। इसके बाद परिवार में क्या हुआ? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

जांच के बाद होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौतों के कारणों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप

  • TAGS
  • [post_tags]