West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर किए हमले

0
250
West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर किए हमले
West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर किए हमले

हमलों के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच बड़ा तनाव, अमेरिका ने दी चेतावनी यदि ईरान ने समझौता तोड़ा तो करेंगे बुरा हाल

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : गत दिवस होर्मुज में ईरान द्वारा सिंगापुर के झंडे वाले पोत पर ड्रोन हमला किया गया। इस हमले के दौरान किसी की जान तो नहीं गई लेकिन पोत को काफी नुकसान हुआ। ईरान की इस हरकत के बाद अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के ठिकानों पर किए गए सैन्य हमलों का वीडियो जारी किया है।

अमेरिका ने दावा किया है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। वीडियो में अमेरिकी लड़ाकू विमानों द्वारा ईरान के कथित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। सेंटकॉम के अनुसार, सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज एम/वी एवर लवली पर ड्रोन से हमला किया गया था। अमेरिकी सेना का आरोप है कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया। जहाज उस समय ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था।

ईरान ने नियम तोड़े तो करेंगे बुरा हाल : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से कथित तौर पर युद्धविराम उल्लंघन के सवाल पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि इसके क्या नतीजे होंगे, यह जल्द ही पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं आया कि ईरान ने एक दिन पहले गोलीबारी की। ट्रंप के मुताबिक, चार हमले किए गए थे, जिनमें से तीन को अमेरिकी बलों ने मार गिराया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि एक महंगे वाणिज्यिक जहाज को नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि ऐसी गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। उनका यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पिछले सप्ताह अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बना सकेगा।

ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप

  • TAGS
  • [post_tags]