Air India Plane Emergency Landing: एअर इंडिया के प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में बंद हो गया था एक इंजन

0
208
Air India Plane Emergency Landing: एअर इंडिया के प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में बंद हो गया था एक इंजन
Air India Plane Emergency Landing: एअर इंडिया के प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में बंद हो गया था एक इंजन

दिल्ली से मुंबई जा रही थी फ्लाइट, 335 लोग थे सवार
Air India Plane Emergency Landing, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कारण प्लेन का एक इंजन हवा में ही बंद हो गया था। इसलिए प्लेन को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ही लौटाने का फैसला लिया गया। विमान में 335 लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 777-300 ईआर एआई 887 फ्लाइट ने सुबह 6:10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

प्लेन का दाहिना इंजन टेक-आॅफ के बाद बंद हो गया। उसमें आॅइल प्रेशर जीरो हो गया था, जिस कारण फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन 6.52 पर वापस आ गया। विमान में लगभग 335 लोग सवार थे। इन सभी को दूसरे विमान से भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।

सिविल एविएशन मंत्रालय ने एअर इंडिया से मांगी रिपोर्ट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-887 की घटना पर एक्शन लिया है, जिसमें टेक-आॅफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आई थी। मंत्रालय ने एअर इंडिया से एक डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। साथ ही डीजीसीए को पूरी जांच करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने एयरलाइन को यात्रियों को हर संभव मदद देने और उन्हें अगली फ्लाइट्स में एडजस्ट करने का निर्देश भी दिया है।

आॅइल प्रेशर जीरो होना बेहद गंभीर स्थिति

प्लेन के इंजन में आॅइल प्रेशर जीरो होना तकनीकी रूप से बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है, लेकिन इसका मतलब हमेशा तुरंत क्रैश नहीं होता। आॅइल का दबाव खत्म होने पर इंजन के मूविंग पार्ट्स तक लुब्रिकेशन नहीं पहुंच पाता। यह बहुत गंभीर स्थिति होती है, लेकिन कंट्रोल में रहती है। आॅइल प्रेशर जीरो होने पर भी उड़ान जारी रखी जाती है तो इंजन कुछ ही मिनटों में ओवरहीट हो सकता है। अगर ज्यादा देर तक चलाया जाता है तो इंजन फेल हो सकता है।

एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंड कर सकता है प्लेन

आजकल प्लेन एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंड कर सकता है। ऐसी कंडीशन में पायलट इंजन पावर कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं और नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर लेते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]