Russia-Ukraine War Update : रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी

0
267
Russia-Ukraine War Update : रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी
Russia-Ukraine War Update : रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी

दोनों देश एक दूसरे पर लगा रहे युद्ध विराम तोड़ने के आरोप

Russia-Ukraine War Update (आज समाज), मॉस्को/कीव : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले पांच साल से चला आ रहा युद्ध एक बार फिर से तेज होता प्रतीत हो रहा है। युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद पिछले तीन दिन से दोनों देश एक दूसरे पर ड्रोन हमले कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे पर युद्ध विराम तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार से शुरू हुए ड्रोन हमले गुरुवार रात को भी जारी रहे।

इस दौरार रूस ने दावा किया है कि उसने गुरुवार रात यूक्रेन की ओर से दागे गए 347 ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मुताबिक, यह हमला 20 से ज्यादा रूसी क्षेत्रों को निशाना बनाकर किया गया था। इसे युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है। इससे पहले मार्च में यूक्रेन ने 389 ड्रोन लॉन्च किए थे।

यूक्रेनी हमलों पर यह बोला रूसी रक्षा मंत्रालय

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को समेत कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय करना पड़ा। गुरुवार दिन में भी यूक्रेन की ओर से कई और ड्रोन भेजे गए, जिनमें कुछ मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। इस हमले का असर राजधानी के हवाई यातायात पर भी पड़ा। मॉस्को के तीन बड़े एयरपोर्टरेमेत्येवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो से करीब 100 उड़ानें रद्द या देर से संचालित हुईं।

बुधवार को यूक्रेन ने यह बताया था

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन द्वारा आधी रात से लागू किए गए युद्धविराम के बावजूद हमले जारी रहे। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लीमेंको ने कहा था कि मंगलवार और बुधवार को रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में 27 लोगों की मौत हुई और 120 अन्य घायल हुए, जिनमें सभी नागरिक थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 15,000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। दोनों पक्ष लंबी दूरी के हमले जारी रखे हुए हैं। लगभग 1,250 किमी लंबी अग्रिम पंक्ति पर रूस की बड़ी सेना यूक्रेन की ड्रोन-आधारित रक्षा के खिलाफ धीमी और महंगी लड़ाई में उलझी हुई है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis Update : होर्मुज जलडमरूमध्य में चरम पर तनाव

  • TAGS
  • [post_tags]