Mumbai Crime News : डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी सोने की खेप

0
245
Mumbai Crime News : डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी सोने की खेप
Mumbai Crime News : डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी सोने की खेप

केन्या से मुंबई आई उड़ान में लाया जा रहा था सोना, कुल 29.37 किलो सोना जब्त, अंतरराष्टÑीय बाजार में जब्त सोने की कीमत 37.74 करोड़ रुपए

Mumbai Crime News (आज समाज), मुंबई :गुप्त सूचना के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विदेश से भारत सोना तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के कुल 24 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस गिरफ्तारी के बाद डीआईआई टीम ने गिरोह से जुड़े कुल 24 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 29.37 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 37.74 करोड़ रुपये है। डीआरआई ने यह कार्रवाई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की। एक बड़े सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

इस तरह दिया गया आॅपरेशन को अंजाम

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘आॅपरेशन धाहाबू ब्लिट्ज’ चलाया। ‘धाहाबू’ स्वाहिली भाषा में सोने को कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया, ‘डीआरआई को सूचना मिली थी कि केन्या के नैरोबी से आने वाली कुछ महिलाएं अपने साथ सोना छिपाकर ला रही हैं। इसके बाद नैरोबी से मुंबई पहुंची 24 विदेशी महिलाओं को रोका गया। उनकी जांच के दौरान बैग और कपड़ों से 25.10 किलोग्राम सोने की ईंटें और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।’

इस वर्ष की सबसे बड़ी बरामदगी

इसे इस वर्ष मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है। जांच में सामने आया कि इन महिलाओं को सोना छिपाने और सुरक्षा जांच से बच निकलने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था। इससे यह संकेत मिलता है कि यह एक सुनियोजित तस्करी गिरोह है, जो ऐसे कैरियर के जरिए एयरपोर्ट सुरक्षा को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि तस्करी रैकेट के सरगनाओं को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र

  • TAGS
  • [post_tags]