Prayagraj Magh Mela : वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

0
301
Prayagraj Magh Mela : वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु
Prayagraj Magh Mela : वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई

Prayagraj Magh Mela (आज समाज), प्रयागराज : प्रयागराज में संगम तट पर मकर संक्रांति पर शुरू हुआ माघ मेला जारी है। ज्ञात रहे कि मेला मकर संक्रांति से शुरू होकर अगले 44 दिन तक चलता है। इस दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु इसमें भाग लेकर पवित्र डुबकी लगाते हैं पुण्य के भागीदार बनते हैं। इस साल मेला प्रशासन ने तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान जताया है। इसी आयोजन के चलते आज वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यह संख्या दिन चढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु ठंड और कोहरे को मात देते हुए संगम तट पर पहुंचे।

सरयू घाट पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की। मेले में पुलिस, पीएसी, आर ए एफ, बीडीएस, यूपी एटीएस के कमांडो के साथ ही खुफिया एजेंसियां तैनात हैं। माघ मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

चार दिनों तक लगा रहेगा तांता

वसंत पंचमी से लेकर 26 जनवरी तक चार दिनों में लगभग साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम तट पर आने का अनुमान है। पंचमी के स्नान पर्व पर भी कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा। स्नान घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोर तैनात किए हैं। मेला प्रशासन ने भी चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे स्नान घाट तैयार किए गए हैं। आज वसंत पंचमी के मौके पर एक से दो करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s Tamil Nadu Visit : पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

  • TAGS
  • [post_tags]