Delhi MCD Election : दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसम्बर को होगी वोटिंग, 7 को परिणाम, जानिए पूरा शेड्यूल

0
447
Delhi MCD Election

आज समाज डिजिटल, Delhi MCD Election : दिल्ली में नगर निगम चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने बताया है कि 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 

इससे पहले दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (Delhi Delhi State Election Commission) ने मीडिया को बताया कि 7 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 19 को आखिरी तारीख नामांकन वापसी की होगी। काफी समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई। दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के अनुसार इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं। दिल्ली एमएसीडी चुनाव के लिए 42 सीटें सीटें एसकी के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 21 महिला  और 21 पुरुष सीटें हैं। 

दिल्मी एमएसीडी चुनाव के मुख्य बातें

बताया गया है कि इस बार 13635 मतदान केंद्र होंगे, जहां 1,46 73, 847 मतदाता (MCD Election 2022) अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें से 213 मतदाता 100 वर्ष से ज्यादा हैं। हर विधानसभा में एक माडल पोलिंग स्टेशन होगा। एक स्टेशन पर महिला कर्मी होंगी। इस दौरान 55 हजार ईवीएम का उपयोग होगा। 68 रिटर्निंग ऑफिसर और 250 एआरओ तैनात होंगे। वहीं 2000 से ज्यादा सेक्टर आफिसर और 68 वित्त पर्यवेक्षक होंगे। सारे रिटर्निंग ऑफिसर अपने कार्यालय में नामांकन लेंगे, जिसकी जानकारी प्रकाशित होगी।

15 साल से भाजपा है सत्ता में 

बता दें कि दिल्ली नगर निगम में गत 15 साल से भाजपा सत्ता (Delhi politics) में है। वहीं 2017 के एमसीडी चुनाव में भाजपा ने अपने किसी भी सिटिंग पार्षद को टिकट नहीं दी थी। इस कारण पार्टी ने एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को काट दिया था और उसे एक बड़ी जीत मिली थी।

केंद्र सरकार ने इस साल संसद में एक कानून लाकर तीनों नगर निगमों का एकीकरण करते हुए दिल्ली नगर निगम नाम से एक ही निगम बना दिया। अत: नगर निगमों के मर्जर के बाद यह पहला चुनाव होगा। एमसीडी वार्डों का परिसीमन होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं और उन्होंने वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाकर उन पर राजनीतिक दलों व आम लोगों सेे आपत्ति व सुझाव भी ले लिए हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, कल से स्कूल बंद

ये भी पढ़ें : आम लोगों को राहत नहीं, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए सस्ता

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : Morbi Bridge Collapse : 143 साल पुराना मोरबी पुल, 143 से ज्यादा मौतें, कितनी लापरवाहियां, कितने गुनाहगार, आगे क्या होगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE