Homeराज्यदिल्लीDelhi Crime News: मुस्लिम युवक ने घर में घुसकर हिंदू लड़की को...

Delhi Crime News: मुस्लिम युवक ने घर में घुसकर हिंदू लड़की को मारी गोली, हालत स्थिर

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली (Delhi Crime News): दिल्ली में एक मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू लड़की को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार रात को हुई। आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है। स्थानीय थाने की पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

  • पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके की वारदात 
  • किसी और लड़के से बात करने पर भड़का अरोप

पीड़िता जीटीबी अस्पताल में भर्ती

लड़की की गलती इतनी था कि उसने फोन पर दूसरे युवक से बात की थी। घायल अवस्था में लड़की को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। लड़की के कंधे में गोली लगी है। गोली लगते ही लड़की फर्श पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कासिम फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है और उसे कंधे पर गोली लगी है : पुलिस

पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि पीड़िता व उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी कासिम के बीच गहरी दोस्ती थी  16 वर्षीय लड़की के कंधे पर गोली लगी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कासिम ने कबूला गुनाह, पिस्टल से मारी है गोली

डीसीपी  ने बताया कि  कल रात करीब आठ बजे जब लड़की अपने घर पर थी, तभी कासिम उसके घर आया। उसने लड़की से कहा कि उसके होते हुए वह किसी दूसरे युवक से दोस्ती नहीं कर सकती, इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने फोन छीन लिया और डायल लिस्ट चेक की। उसने देखा कि एक नंबर पर कुछ देर बात की गई है। उसने जब उस नंबर पर काल किया तो एक युवक ने उठाया। इससे कासिम आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल से किशोरी के कंधे पर गोली मार दी।

ये भी पढ़ें : H3N2 Virus Outbreak: कोरोना से भी तेजी से फैल रहा एच3एन2 वायरस, दिल्ली के लगभग हर घर में मरीज, मास्क लगाकर निकलें बाहर

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular