Petrol And Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी या नहीं, फैसला अगले दो-तीन महीनों में: हरदीप सिंह पुरी

0
129
Petrol And Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी या नहीं, फैसला अगले दो-तीन महीनों में: हरदीप सिंह पुरी
Petrol And Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी या नहीं, फैसला अगले दो-तीन महीनों में: हरदीप सिंह पुरी

अमेरिका ईरान जंग के दौरान 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे कच्चे तेल के दाम, अब कीमतों में आई गिरावट
Petrol And Diesel Price, (आज समाज), नई दिल्ली: फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम नहीं होगी। कीमतों में कटौती पर फैसला अगले दो से तीन महीनों में ही लिया जा सकता है। यह कहना है केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का।

पेट्रोलियम मंत्री कहा, ईरान जंग के समय जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे, तब भारतीय तेल कंपनियों ने महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदा। रिफाइनरियां अभी उसी महंगे स्टॉक को प्रोसेस कर रही हैं।

तेल कंपनियों को 74,781 करोड़ का उठाना पड़ा नुकसान

लागत से कम दाम पर तेल-गैस बेचने की वजह से देश की सरकारी तेल कंपनियों को 30 जून तक 74,781 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान समझौते के बाद क्रूड आॅयल की कीमतें नीचे आने लगी हैं। अगर यही पैटर्न 2-3 महीने तक चला तो कुछ महीनों में तेल कीमतों में राहत की उम्मीद है।

नायरा एनर्जी ने घटाई पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भोपाल में नायरा के पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए से घटकर 114.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए से घटकर 99.57 रुपए पर आ गया है।

70 डॉलर प्रति बैरल पर आए कच्चे तेल के दाम

27 फरवरी को अमेरिका-ईरान जंग से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 72 डॉलर प्रति बैरल पर थे, जो युद्ध के के दौरान 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए थे। दोनों देशों के बीच समझौते के बाद अब वापस कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। इसके बाद नायरा ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए।

ये भी पढ़ें: ममता से अलग हुए बागी गुट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की, कहा- कहा- हम ही असली टीएमसी