PM Modi News : पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

0
435
PM Modi News : पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज
PM Modi News : पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

कई अमह मुद्दों और व्यापार समझौतों पर वार्ता की उम्मीद

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : जापान की पीएम सनाए ताकाइची वर्तमान में भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं । जापान पीएम का दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। भारत पहुंचने पर राष्ट्रपति भवन में जापानी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। सैनिकों की टुकड़ी ने जापानी प्रधानमंत्री के सम्मान में गार्ड आॅफ आॅनर भी पेश किया।

औपचारिक स्वागत के दौरान सैनिकों के दल ने संगीत की प्रस्तुति भी दी। इसके साथ ही आज भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान पीएम ताकाइची के बीच अहम बैठक होने जा रही है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच आज अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से संवाद होगा।

आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा पर होगी चर्चा

बातचीत का मुख्य फोकस आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा रहेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए दोनों देश अपने रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही, जापान और भारत के बीच ‘विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी’ को और आगे बढ़ाने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

भारत को लेकर ताकाइची ने दिया था यह बयान

इससे पहले खुद पीएम ताकाइची ने कहा था कि भारत, जापान की तरह एशिया का एक प्रमुख लोकतांत्रिक देश है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ (एफओआईपी) की दिशा में प्रयासों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान जापान, अमेरिका, आॅस्ट्रेलिया और भारत के ढांचे से जुड़े सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Trump warn to China : पनामा नहर को लेकर ट्रंप की चीन को चेतावनी