Coronavirus Update April 1 2023: देश में आज कोविड के 101 मामले कम, 9 मौतें

0
261
Coronavirus Update April 1 2023
देश में आज कोविड के 101 मामले कम, सक्रिय बढ़े, 9 मरीजों की मौत

आज समाज डिजिटल, Coronavirus Update April 1 2023: देश में आज कल की तुलना मे कोविड-19 के नए केस कम दर्ज किए गए। कल यानी 31 मार्च सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोरोना के 3095 नए केस दर्ज किए गए थे जबकि आज सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 2,994 नए मामले सामने आए। इस दौरान कोरोना के 9 मरीजों की मौत भी हुई है। सक्रिय मामले 31 मार्च के बजाय आज बढ़े हैं। यह बीते 24 घंटों में 16,354 सामने आए हैं।

महामारी की शुरुआत से मृतकों की संख्या 5,30,876

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ताजा संक्रमण के मामलों के साथ महामारी की शुरुआत से भारत में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,18,781) हो गए हैं। आज सुबह आठ बजे तक 9 कोविड मरीजों की मौतों के साथ महामारी की शुरुआत से देश में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,876 हो गई है।

इन राज्यों की 9 लोगों की जान

दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब से दो-दो, गुजरात से 1 और केरल में 2 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। 16,354 पर, सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उडश्कऊ-19 रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत है।

दैनिक और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.09 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,71,551 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :  Lawrence Bishnoi Gang ने सांसद संजय राउत को दी जाने से मारने की धमकी

SHARE