CWC Meeting: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने पीएम पर साधा निशाना, खड़गे बोले- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, इसलिए मनरेगा का नाम बदला, राहुल ने कहा- वन मैन शो चल रहे मोदी

0
464
CWC Meeting: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने पीएम पर साधा निशाना, खड़गे बोले- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, इसलिए मनरेगा का नाम बदला, राहुल ने कहा- वन मैन शो चल रहे मोदी
CWC Meeting: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने पीएम पर साधा निशाना, खड़गे बोले- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, इसलिए मनरेगा का नाम बदला, राहुल ने कहा- वन मैन शो चल रहे मोदी

कैबिनेट और राज्यों से बिना पूछे लिया गया नाम बदलने का फैसला
CWC Meeting, (आज समाज), नई दिल्ली: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा मोदी वन मैन शो चल रहे है, मोदी जी जो करना चाहते हैं करते हैं। इसका पूरा फायदा 2-3 अरबतियों को मिल रहा है। इसका नुकसान ग्रामीण इलाकों को हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला कैबिनेट और राज्यों से बिना पूछे ही ये फैसला लिया गया है। सरकार के फैसले से विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। दिल्ली के इंदिरा भवन में मीटिंग से पहले मनमोहन सिंह को राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी।

मनरेगा राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट था

राहुल ने कहा कि मनरेगा सिर्फ योजना नहीं थी। मनरेगा राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट था। यानी इससे देश के करोड़ों लोगों को मिनिमम वेज (न्यूनतम आय) मिलती थी। मनरेगा बंद करना डायरेक्ट राइट बेस्ड के कॉन्सेप्ट पर आक्रमण है। ये जो पैसा लिया जा रहा है, वो राज्यों से छीनकर केंद्र सरकार ले रहा है। ये पावर और फाइनेंस का कान्ट्रैक्शन है। ये फैसला सीधे पीएम हाउस से लिया गया है।

बैठक में खड़गे ने यह भी कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कम करने की सुनियोजित साजिश है। घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट न हटें।

मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे

मनरेगा को सोनिया गांधी की टीम ने दिया था। लाखों परिवारों का भरण-पोषण दिया। मनरेगा नहीं तो लाखों लोग मर जाते। कांग्रेस हर हाल में मनरेगा की रक्षा करेगी। मजदूरों के अधिकारों के लिए हम संघर्ष करेंगे। केंद्र सरकार ने बिना सलाह के मनरेगा को खत्म किया।

नाम हटाना राष्ट्रपिता गांधी का अपमान

मनरेगा से राष्ट्रपिता गांधी का नाम हटाना। उनका अपमान है। क्योंकि सोनिया गांधी, मनमोहन जी ने मनरेगा को कानून बनाया था। हमने हक दिया। आप नाम बदल रहे हैं। आप केवल गांधी परिवार ही नहीं। इनको महात्मा गांधी का भी नाम नहीं पसंद हैं। गांधी सरनेम से सरकार को दिक्कत है।

अंबानी-अडाणी देश का पैसा डुबो रहे

ये कानून गरीबों को कुचलने और उन्हें दबाने के लिए है। जब भारत दुनिया की जब चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है, उनके कहने के मुताबिक, तो मनरेगा जैसी योजना को बंद क्यों किया। आपके पास इतना पैसा है तो अमीर देश को क्यों लूट रहे हैं। अंबानी-अडाणी देश का पैसा डुबो रहे हैं तो मजदूरों को देने के लिए आपके पास पैसा नहीं था। ये सरकार अमीरों के साथ रहने वाली है, ये गरीबों के साथ नहीं है।

ये भी पढ़ें: विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं, देश की होती है, प्रधानमंत्री का हारना भारत के हारने जैसा: शशि थरूर

  • TAGS
  • [post_tags]