Yogi Adityanath: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बोले सीएम योगी- अपराधी बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है

0
296
Yogi Adityanath: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बोले सीएम योगी- अपराधी बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है
Yogi Adityanath: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बोले सीएम योगी- अपराधी बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है

कहा- 500 साल इंतजार किया, 15 दिन और कर लीजिए, अयोध्या को बदमान करने वालों के बहकावे में न आएं
Yogi Adityanath, (आज समाज), अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां पर सीएम ने रामलला के दर्शन किए। इसके अलावा हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा, विपक्ष के लोग राम का नारा लगाने पर गोली चलवाते थे।

इनके दोगुले चरित्र को तो देखिए। राम मंदिर बन न पाए, इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। सुप्रीम कोर्ट में बेशर्मी के साथ कहा था कि राम तो हुए ही नहीं। वही कांग्रेस आज अयोध्या पर बहुत मचल रही है।

एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी

योगी ने कहा, सपा के दोहरे चरित्र को देखो, कहती है कि राम भक्तों का अपमान हुआ है। कारसेवकों और रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग उपदेश देने चले हैं। हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठाई। एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे।

अपराधी बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है

योगी ने कहा, अगर किसी के पास कोई प्रूफ है तो उसे एसआईटी को दे दे। रामभक्तों से अपील है कि प्रभु श्रीराम ने मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। 500 वर्षों तक राम मंदिर के लिए संघर्ष किया। 15 दिन और देख लो, इंतजार कर लो। चिंता मत करो। अयोध्या को बदमान करने वालों के बहकावे में न आएं। धाम को बदनाम न करें। अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।

सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने उठाया था मंदिर में चोरी का मुद्दा

सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने रविवार 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई। अखिलेश ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए। चंपत राय ने सफाई दी थी कि अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है।

विवाद बढ़ा तो भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने 9 जून को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर उइक जांच की मांग की। अगले दिन यानी 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंदिर ट्रस्ट से मामले की रिपोर्ट मांग ली।

5 लोगों से 2 करोड़ रुपए की हो चुकी रिकवरी

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला। हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है।

ये भी पढ़ें : Israel Lebanon Conflict: इजरायल के हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]