CJP Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने 5 घंटे तक दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया

0
114
CJP Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने 5 घंटे तक दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया
CJP Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने 5 घंटे तक दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया

फाउंडर अभिजीत बोल-5 दिन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो अगले शनिवार को फिर होगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
CJP Protest, (आज समाज), नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। करीब 5 घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।

पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें, नहीं तो अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे। अभिजीत प्रदर्शन स्थल पर अंबेडकर की आॅटो बायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे थे।

वहीं सरकार की ओर से सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, मुख्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी हुए प्रदर्शन में शामिल

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनके साथ CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे। आशुतोष ककळ कानपुर से पास आउट हैं। वे पिछले साल लंदन से भारत लौटे हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम

अभिजीत ने कहा, कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने धमेंद्र को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है, तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

  • TAGS
  • [post_tags]