Road Accident: मध्यप्रदेश में सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 9 लोगों की जान गई

0
244
Road Accident: मध्यप्रदेश में सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 9 लोगों की जान गई
Road Accident: मध्यप्रदेश में सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 9 लोगों की जान गई

एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया
Road Accident, (आज समाज), छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं। हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में अव्यवस्था मची हुई है। हमने देखा कि भाजपा वाले बच्चों और लोगों को लेकर गए थे। मैं प्रशासन से कहना चाहूंगा कि इलाज में लापरवाही न बरतें, नहीं तो कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।

ये भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे एलपीजी चार्ज, ऐसा किया तो कार्रवाई होगी

  • TAGS
  • [post_tags]