BJP Campaign : भाजपा का जनसंपर्क अभियान पांच से होगा शुरू

0
119
BJP Campaign : भाजपा का जनसंपर्क अभियान पांच से होगा शुरू
BJP Campaign : भाजपा का जनसंपर्क अभियान पांच से होगा शुरू

15 दिन चलेगा अभियान, जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी पार्टी की नीतियां

BJP Campaign (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पांच जून से एक बार फिर देश भर में लोगों के बीच पहुंच रही है। इस बार मौका होगा केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की नीतियों का लोगों के बीच प्रचार और प्रसार करने का। इसके लिए पार्टी की अहम बैठक दिल्ली कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की टीमें तैयार करके देश भर में पार्टी नीतियों का प्रचार व प्रसार किया जाएगा। ताकि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। भाजपा 5 जून से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसरों के साथ भी जुड़ा रहेगा। अभियान के तहत पार्टी नेताओं को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रभावशाली मतदाताओं से संपर्क कर उनकी राय और सुझाव लेने की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह कार्यक्रम 23 जून से पहले समाप्त होगा, जिसे भाजपा पूरे देश में ह्यबलिदान दिवसह्ण के रूप में मनाएगी।

संगठन विस्तार पर भाजपा का फोकस

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए। इसके लिए व्यापक और दूरगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विस्तार की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि वर्तमान में एनडीए देश के 22 राज्यों में सरकार चला रहा है। इसे संगठन के बढ़ते प्रभाव और व्यापक राजनीतिक पहुंच का प्रमाण बताया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें : Italy Earthquake : इटली में कांपी धरती, 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप

  • TAGS
  • [post_tags]