West Bengal Breaking News : बंगाल से गुंडों का सफाया करेगी भाजपा : शुभेंदु अधिकारी

0
248
West Bengal Breaking News : बंगाल से गुंडों का सफाया करेगी भाजपा : शुभेंदु अधिकारी
West Bengal Breaking News : बंगाल से गुंडों का सफाया करेगी भाजपा : शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता ने अपने पीए की हत्या पर जताया गहरा दुख, कहा, यह ए प्लान्ड मर्डर

West Bengal Breaking News (आज समाज), कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीति परिस्थिति बदल गई है। करीब 15 साल बाद टीएमसी की सत्ता से विदाई हो चुकी है और प्रदेश में पहली बार भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। चार मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही राज्य में हिंसक वारदात हो रहीं हैं। इसी बीच बुधवार को असमाजिक तत्वों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए मध्यग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी।

अपने नजदीकी की हत्या के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 15 साल के ‘महा-जंगलराज’ का नतीजा बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा अब यहां के गुंडों का सफाया करने का काम शुरू करेगी। बता दें कि बुधवार रात मध्यग्राम के दोहारिया इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने चंद्रनाथ के सिर में गोलियां मारी थीं।चंद्रनाथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी की टीम के अहम सदस्य थे।

यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश

उन्होंने इस घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और ‘प्री-प्लान्ड मर्डर’ बताया है। शुभेंदु ने कहा कि पुलिस महानिदेशक ने भी इस बात की पुष्टि की है। हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं।

चार मई के बाद हिंसा के 200 केस दर्ज हुए

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ समेत तीन और लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट से जुड़े मामलों में करीब 200 केस दर्ज किए हैं, जबकि 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1,100 से अधिक लोग एहतियातन हिरासत में हैं।

दिल्ली के बड़े नेताओं ने ली जानकारी

शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि उनके पास निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं को इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। कई विधायक और नेता भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

 

  • TAGS
  • [post_tags]