Nandigram Bypoll Result 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, हासीरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को हराया

0
185

Nandigram Bypoll Result 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव किसी भी सीट पर हो आजकल सबकी नजर रहती है. नंदीग्राम उप चुनाव भी कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ था. सबको यही पता करना था कि इस चुनाव में बाजी कौन सी पार्टी मारेगी. विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ चुका है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हासीरानी रथ ने एक लाख से भी बड़े अंतर से जीत दर्ज की है.

चुनाव आयोग की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को इस सीट पर हुए उप चुनाव का नतीजा जारी किया है. इस में हासीरानी रथ ने 1,22,800 के अंतर से जीत हासिल की. कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को उन्होंने हराकर भाजपा का झंडा लहराया. आखिरी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद इस विधानसभा सीट पर जीत हार का पता चला. हालांकि शुरुआती मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ही आगे चल रहे थे. नंदीग्राम सीट पर हुए इस उपचुनाव को पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा था. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले पर राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई थी.

कौन हैं हासीरानी रथ?

नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल करने वाली हासीरानी रथ का कनेक्शन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से है. भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करने वाली हासीरानी उनके पूर्व करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ की मई 2026 में हत्या कर दी गई थी. इसके बाद नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी ने हासीरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया. बीजेपी ने इस चुनाव में उन्हें मैदान में उतारकर स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम को भी प्रमुख मुद्दा बनाया. कांग्रेस ने मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया.

  • TAGS
  • [post_tags]