Maharashtra Nagar Nigam Chunav: बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान

0
241
Maharashtra Nagar Nigam Chunav: बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान
Maharashtra Nagar Nigam Chunav: बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान

तीन एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत, उद्धव की शिवसेना को मिल सकती हैं 60 सीटें
Maharashtra Nagar Nigam Chunav, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार को वोटिंग खत्म हो गई है। मतदान के बाद आए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के 3 एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवेसना को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत के लिए 114 की जरूरत है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं। नतीजे शुक्रवार को आएंगे।

50% मतदान का अनुमान

स्टेट इलेक्शमन कमिश्नर दिनेश वाघमारे ने कहा कि सभी नगर निगम में शाम 5:30 वोटिंग खत्म हुई। करीब 50% मतदान का अनुमान है हालांकि अंतिम आंकड़े बाद में जारी होंगे।

बीजेपी-शिंदे साथ, कांग्रेस अलग लड़ रही चुनाव

गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ी वहीं एमएनएस को 52 सीट मिली। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ रही है।

ये भी पढ़ें: ईडी के काम में दखल न डालें ममता सरकार: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]